Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट 

Summer express/राहुल चावला ,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस में पर्यटन विभाग का मुख्यालय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल का दर्जा दिया गया है और अब धर्मशाला से ही पर्यटन गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश में HPTDC के करीब 60 होटल संचालित हैं, जिनसे हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर नई योजनाएं और सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसी कड़ी में HPTDC की नई वेबसाइट लॉन्च की गई है, जिसे कोई भी आसानी से उपयोग कर सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि वेबसाइट में हिंदी भाषा का विकल्प भी जोड़ा जाए, ताकि हिंदी भाषी पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने बताया कि HPTDC ने अपने होटलों को निजी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया आसान हुई है। मेक माई ट्रिप समेत निजी कंपनियों के साथ समझौते से निगम को करीब दो करोड़ रुपये की आय हुई है। उन्होंने दावा किया कि निजी कंपनियों से इस प्रकार की आय प्राप्त करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।

इस अवसर पर HPTDC ने तीन नए सदस्यता कार्ड—प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड—भी लॉन्च किए। प्लैटिनम कार्ड की फीस 99,999 रुपये, गोल्ड कार्ड की फीस 75,000 रुपये तथा सिल्वर कार्ड की फीस 50,000 रुपये निर्धारित की गई है।

आरएस बाली ने बताया कि प्लैटिनम कार्ड तीन वर्ष, गोल्ड कार्ड दो वर्ष और सिल्वर कार्ड एक वर्ष तक वैध रहेगा। कार्डधारकों को HPTDC के सभी होटलों में कमरों पर 50 प्रतिशत तक की छूट और भोजन पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एक कार्डधारक एक समय में दो कमरों का लाभ ले सकेगा।उन्होंने कहा कि HPTDC ने अपनी आय बढ़ाकर करीब 50 करोड़ रुपये की पुरानी देनदारियों को समाप्त किया है और अपने संसाधनों से कई होटलों का नवीनीकरण भी किया गया है। हालांकि अभी भी कई होटलों के सुधार और कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता है, जिसके लिए प्रदेश सरकार से चर्चा की गई है।

आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग नई सोच और नई कार्यप्रणाली के साथ आगे बढ़ रहा है। HPTDC के सभी कर्मचारियों को नई नीति की जानकारी देने के लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग प्रदेश के किसी भी HPTDC होटल में जाकर इन सदस्यता कार्डों को बनवा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.