Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: छोटा सैमाणिया गैंग का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express, रोहतक  | रोहतक जिले के महम क्षेत्र में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान छोटा सैमाणिया गैंग की संलिप्तता सामने आई है। रविवार सुबह सीआईए महम की टीम ने खरकड़ा गांव के पास राजा वाली गोहर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लाखनमाजरा निवासी अमन (22) के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

सीआईए महम प्रभारी कुलदीप उर्फ केडी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1:13 बजे बाइक सवार दो युवकों ने विधायक कार्यालय पर चार राउंड फायरिंग की थी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव राजपुरोहित ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ विशेष टीमों का गठन किया था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड की ओर एक संदिग्ध युवक बाइक पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगा। पीछा किए जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध छोटा सैमाणिया गैंग से सामने आया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विधायक कार्यालय पर फायरिंग के पीछे क्या मकसद था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.