Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: पैरोल जंप कर फरार चल रहा गैंगस्टर गोपाल ढेर, हेड कांस्टेबल भी घायल

Summer express,सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर गोपाल के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी मारा गया, जबकि सीआईए-1 में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी का खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह करीब छह बजे सोनीपत क्राइम ब्रांच सीआईए-1 और गन्नौर सीआईए पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर गोपाल की घेराबंदी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पैरोल जंप कर फरार चल रहा गोपाल किसी ग्रामीण की हत्या की साजिश रच रहा है और इलाके में हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से खेतों में दबिश दी।

पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख गैंगस्टर गोपाल ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सीआईए-1 के हेड कांस्टेबल देवेंद्र के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गांव अटायल निवासी गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह इसी वर्ष मार्च महीने में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन तय समय पर 30 मई को जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया। इसके बाद उसने सोनीपत और पानीपत क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला रखी थी।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गोपाल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं सहित करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने पानीपत में एक और गन्नौर क्षेत्र में तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस को आशंका थी कि वह जल्द ही किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त ममता सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायल हेड कांस्टेबल देवेंद्र का हालचाल जाना। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टालने में सफलता मिली है। साथ ही मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की नियमानुसार जांच कराई जा रही है।

उधर, गैंगस्टर गोपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आगे की कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खुद करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, डेवलपर्स से 1000 करोड़ की वसूली पर सख्ती दिखा रहा गमाडा

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली l बिल्डरों और डेवलपर्स से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने वाला ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) स्वयं नगर निगम मोहाली का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया दबाए बैठा है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई...

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.