Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कालका-शिमला रेलवे की विरासत पर बनी डॉक्यूमेंट्री “विरासत के मुसाफ़िर” का विशेष प्रदर्शन

Summer express, भूपेंदर ठाकुर , सोलन। हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला रेलवे के गौरवशाली इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “विरासत के मुसाफ़िर” का विशेष प्रदर्शन सोलन स्थित होटल ग्रैंड पैरागॉन पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति और रेलवे विरासत से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

डॉक्यूमेंट्री में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कालका-शिमला रेलवे के ऐतिहासिक महत्व, दुर्लभ तस्वीरों, पुराने दस्तावेजों, रेल स्मृतिचिह्नों और इससे जुड़ी अनकही कहानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। फिल्म के माध्यम से दर्शकों को इस ऐतिहासिक रेल मार्ग की विरासत और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सोलन पूनम बंसल ने किया। इस अवसर पर इतिहास प्रेमियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, रेलवे विरासत संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों तथा विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉक्यूमेंट्री की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

डॉक्यूमेंट्री के प्रस्तुतकर्ता एवं विरासत संग्राहक सुरिंदर कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य कालका-शिमला रेलवे से जुड़ी अमूल्य धरोहर को संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक इसकी ऐतिहासिक महत्ता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म वर्षों के शोध, संग्रहित अभिलेखों और दुर्लभ ऐतिहासिक फोटोग्राफ्स पर आधारित है, जो दर्शकों को इतिहास की एक अनूठी यात्रा का अनुभव कराती है।

डॉक्यूमेंट्री में यह भी दर्शाया गया है कि कालका-शिमला रेलवे केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि हिमालयी क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास का जीवंत प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ऐसी विरासत आधारित परियोजनाओं को आगे भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खुद करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, डेवलपर्स से 1000 करोड़ की वसूली पर सख्ती दिखा रहा गमाडा

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली l बिल्डरों और डेवलपर्स से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने वाला ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) स्वयं नगर निगम मोहाली का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया दबाए बैठा है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई...

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.