Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में HSIIDC की जमीन से अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, विभागीय अधिकारी पर मिलीभगत के आरोप

Summer express,रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम की सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन और चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस पूरे प्रकरण में खनन माफिया की सक्रियता के साथ-साथ विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की शिकायत आईएमटी थाना पुलिस को सौंप दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी साध निवासी जोगेंद्र ने HSIIDC के मैनेजर संदीप राहर को सूचना दी थी कि विभाग की जमीन पर अवैध रूप से जेसीबी और डंपरों के जरिए मिट्टी की खुदाई की जा रही है। सूचना मिलते ही मैनेजर संदीप राहर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने देखा कि एक जेसीबी मशीन और तीन बड़े डंपर खुलेआम सरकारी जमीन से मिट्टी खोदने और उसे भरने में लगे हुए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैनेजर संदीप राहर ने तुरंत आईएमटी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों को भनक लग गई और वे जेसीबी व डंपरों सहित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ तब लिया जब शिकायतकर्ता ने विभाग के ही सीनियर मैनेजर राजीव डागर पर गंभीर आरोप लगाए।

शिकायत में कहा गया है कि अवैध खनन की गतिविधियां विभागीय संरक्षण में चल रही थीं और कथित तौर पर सीनियर मैनेजर राजीव डागर खुद मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि उनकी मौजूदगी और संरक्षण के चलते खनन माफिया सरकारी जमीन से बड़े स्तर पर मिट्टी चोरी कर रहा था। इन आरोपों के सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

आईएमटी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर मौजूद डंपरों और अन्य वाहनों के नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। पुलिस अब वाहन मालिकों और चालकों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही विभागीय अधिकारियों की भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति से अवैध खनन और विभागीय मिलीभगत जैसे गंभीर आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों और प्रशासनिक निगरानी को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.