Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर मिड डे मील वर्कर्स, सचिवालय तक निकाली रोष रैली

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर उतर आए हैं। सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को टॉलैंड से सचिवालय तक जोरदार रोष रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला वर्कर्स और यूनियन पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने वेतन बढ़ोतरी, पूरे 12 महीने का वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी और नियमितीकरण समेत कई लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि केंद्र और राज्य सरकारें वर्षों से मिड डे मील वर्कर्स की समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं और उन्हें बेहद कम मानदेय पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

यूनियन की राज्य महासचिव शांति देवी और अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि पिछले 17 वर्षों में केंद्र सरकार की ओर से मिड डे मील वर्कर्स के वेतन में एक रुपये तक की बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भी इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रही। यूनियन नेताओं ने कहा कि वर्कर्स को समय पर वेतन नहीं मिलता और कई बार तीन-तीन महीने तक भुगतान लंबित रखा जाता है। इतना ही नहीं, भुगतान भी किस्तों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि स्कूलों में 25 बच्चों की अनिवार्य संख्या की शर्त के कारण कई मिड डे मील वर्कर्स की नौकरी खतरे में पड़ जाती है। बच्चों की संख्या कम होने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाती हैं, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

यूनियन ने सरकार से मांग की कि हाईकोर्ट के फैसले के अनुरूप मिड डे मील वर्कर्स को पूरे 12 महीने का वेतन दिया जाए। इसके अलावा हरियाणा की तर्ज पर 7 हजार रुपये मासिक वेतन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह छुट्टियां, ग्रेच्युटी और पेंशन सुविधा, मेडिकल जांच का खर्च विभाग द्वारा वहन करने तथा नियमितीकरण की स्पष्ट नीति बनाने की मांग भी उठाई गई।

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.