Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खाद के लिए किसान परेशान, सरकार सिर्फ कागजी व्यवस्था में उलझी : सैलजा

Summer express, सिरसा। हरियाणा में यूरिया और डीएपी खाद की बढ़ती किल्लत को लेकर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर फसल सीजन में किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है, जबकि सरकार जमीनी समस्याओं के समाधान के बजाय पोर्टल, सत्यापन और नई प्रक्रियाओं में उलझी हुई नजर आती है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों से लगातार खाद की कमी और किसानों की परेशानियों की खबरें सामने आ रही हैं। किसान घंटों लाइनों में लगने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की वास्तविक जरूरतों को समझने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

सैलजा ने कहा कि सरकार के पास ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’, राजस्व रिकॉर्ड और किसानों की कृषि योग्य भूमि से जुड़ा पूरा डाटा पहले से उपलब्ध है। इसके बावजूद यदि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार यूरिया और डीएपी नहीं मिल पा रही, तो यह प्रशासनिक लापरवाही और कमजोर योजना का स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर फसल सीजन शुरू होने से पहले खाद की मांग का सही आकलन कर पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करना चाहिए था। किसानों को बार-बार पोर्टल, टोकन और सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं में उलझाने के बजाय उनकी समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालना जरूरी है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि किसान पहले ही मौसम की मार और बढ़ती लागत से परेशान हैं, ऐसे में खाद की किल्लत उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से खाद आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और किसानों को बिना परेशानी पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक शुरू : 2600 पटवारियों को राहत देने पर मंथन, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी भी एजेंडे में

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक और कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। विशेष रूप से 2600 नव-नियुक्त पटवारियों को राहत देने और शिक्षकों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.