Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घर में महिला और बच्चों को बंद कर लाखों की चोरी, धारूहेड़ा की सोसायटी में दहशत

Summer express, धारूहेड़ा I धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 क्षेत्र स्थित आनंदम आवास सोसायटी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। बेखौफ चोर घर के अंदर घुसे, महिला और बच्चों को बाहर से कमरे में बंद किया और आराम से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरी सोसायटी में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार छोटन यादव अपने गोदाम पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। महिला बाथरूम में नहा रही थी, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और बड़ी चालाकी से महिला और बच्चों के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। परिवार के सदस्य अंदर ही फंसे रह गए और चोरों को वारदात अंजाम देने का पूरा मौका मिल गया।

चोरों ने घर के बेडरूम को खंगालते हुए सोने के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात का पता उस समय चला जब महिला बाथरूम से बाहर निकली और दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह बाहर आने के बाद घर में सामान बिखरा मिला और चोरी का खुलासा हुआ।

पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी हुए सामान में सोने के लॉकेट, अंगूठियां, बालियां, नोज पिन, झुमके और हार सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति शामिल है।

घटना ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब घर में परिवार मौजूद था तो चोर इतनी आसानी से अंदर कैसे घुस गए और वारदात को अंजाम देकर फरार भी हो गए। घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे राजा वीरभद्र सिंह, उनका योगदान अतुलनीय : विजयइंद्र कर्ण

Summer express, राहुल चावला , धर्मशाला  | पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के 93वें जन्मोत्सव के अवसर पर राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन जिला कांगड़ा की ओर से मंगलवार को धर्मशाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प...

HRTC कर्मचारी यूनियन की वार्ता विफल: प्रबंधन और सरकार से आर-पार की लड़ाई का एलान, 24 जून आधी रात से हिमाचल में दी चक्का जाम की चेतावनी

​Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब चरम पर पहुंच गया है। लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर लंबे समय से मोर्चा खोले बैठी HRTC चालक-परिचालक यूनियन ने अब राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान कर दिया है। मंगलवार को सचिवालय में यूनियन के...

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें प्रदेश ने किया याद: राज्यपाल, सीएम सुक्खू समेत कई गणमान्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

​Summer express, संजू ,  शिमला। हिमाचल प्रदेश आज राज्य के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर शिमला में रिज मैदान पर स्थापित वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधासभा अध्यक्ष...

चानौत में टी कनेक्शन हटाने पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों और पुलिस में टकराव

Summer express, अंकुर कपूर , हांसी  | हांसी जिले के चानौत गांव में भाखड़ा से आ रही पीने के पानी की पाइप लाइन में टी कनेक्शन लगाने पर  विवाद हो गया। रात को अवैध रूप से लगाए गए टी कनेक्शन को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण...

महेंद्रगढ़ में युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

Summer express, महेंद्रगढ़ | महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 35 वर्षीय युवक ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.