Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चानौत में टी कनेक्शन हटाने पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों और पुलिस में टकराव

Summer express, अंकुर कपूर , हांसी  | हांसी जिले के चानौत गांव में भाखड़ा से आ रही पीने के पानी की पाइप लाइन में टी कनेक्शन लगाने पर  विवाद हो गया। रात को अवैध रूप से लगाए गए टी कनेक्शन को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच टकराव शुरू हो गया।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े तथा बल प्रयोग किया। वहीं ग्रामीणों की ओर से भी पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि तीन से चार ग्रामीणों को भी हल्की चोटे लगाने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि चानौत गांव के ग्रामीण पिछले 38 दिनों से पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। शनिवार शाम धरना स्थल पर पहुंचे एक व्यक्ति ने स्वयं को सरकार का प्रतिनिधि बताते हुए ग्रामीणों से बातचीत की। उसने ग्रामीणों से पूछा कि यदि उनकी मांग पूरी कर दी जाए तो क्या वे धरना समाप्त कर देंगे। इस पर धरना कमेटी ने सहमति जताई कि सारी मांगें पूरी होने पर आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा।

इसके बाद भाखड़ा से आ रही पाइपलाइन में चानौत गांव के लिए टी कनेक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद आमरण अनशन पर बैठे लोगों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि गांव के अन्य लोगों ने स्पष्ट किया कि उनकी बाकी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

मामले की जानकारी मिलने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) के एक्सईएन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति पाइपलाइन में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

रात जिला प्रशासन और पुलिस की टीम अवैध रूप से लगाए गए टी कनेक्शन को हटाने के लिए चानौत पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए टी हटाने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया, जो बाद में झड़प में बदल गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.