Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में फिर बढ़ी गर्मी की मार, उमस और चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | मौसम विभाग की ओर से जल्द बारिश की संभावना जताए जाने के बावजूद अंबाला में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। तापमान 40 डिग्री से नीचे होने के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है।

सुबह होते ही सूरज की तीखी किरणें लोगों को झुलसाने लगी हैं। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। नींबू पानी, शिकंजी और गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।

गर्मी से राहत दिलाने के लिए सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। शहर के कई स्थानों पर राहगीरों के लिए ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई हैं। वहीं पक्षियों और बेसहारा पशुओं के लिए फुटपाथों पर पानी से भरे बर्तन भी रखे जा रहे हैं ताकि उन्हें भी भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। उनका कहना है कि सुबह नौ बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते हैं। व्यापारियों के अनुसार गर्मी का असर कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

वहीं स्कूटर मैकेनिक और अन्य कामकाजी लोग भी गर्मी से परेशान नजर आए। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी में काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। लोग खुद को और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए ठंडा पानी पीने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।

बुजुर्गों का कहना है कि यदि जरूरी काम न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। वहीं चिकित्सकों ने भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव रखने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.