Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे राजा वीरभद्र सिंह, उनका योगदान अतुलनीय : विजयइंद्र कर्ण

Summer express, राहुल चावला , धर्मशाला  | पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के 93वें जन्मोत्सव के अवसर पर राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन जिला कांगड़ा की ओर से मंगलवार को धर्मशाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य विजयइंद्र कर्ण ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से उनकी जयंती मनाकर उन्हें याद किया गया है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के सदस्य अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल भी वितरित करेंगे। विजयइंद्र कर्ण ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास में योगदान अतुलनीय है और उन्हें आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता है,उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी राजा वीरभद्र सिंह का सम्मान करते थे और उन्हें चाहते थे।

उन्होंने कहा कि पहले के नेताओं का जनता से सीधा जुड़ाव होता था और वे लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे, लेकिन वर्तमान राजनीति में जनता से दूरी बढ़ी है। ऐसे में कांग्रेस नेता आने वाले समय में लोगों के बीच जाकर उनसे जुड़ने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान विजयइंद्र कर्ण ने भाजपा पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.