Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब 40 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट चुकी है।वीरवार को नगर निगम की टीम ने शहर के वार्ड नंबर 14 में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से पानी का बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। निगम के अनुसार संबंधित उपभोक्ता पर करीब 5 लाख रुपये का पानी का बिल बकाया था। इसे अभियान के दौरान अब तक की सबसे बड़ी बकाया राशि की रिकवरी के तौर पर देखा जा रहा है।

नगर निगम सोलन की एसडीओ अल्पना ठाकुर ने बताया कि निगम की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं को पहले नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस मिलने के बावजूद यदि उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते या निगम के नोटिस का जवाब नहीं देते हैं, तो उनके पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि यह अभियान वार्ड नंबर 5 से शुरू किया गया था, जहां करीब 25 कनेक्शन काटे गए। इसके बाद वार्ड नंबर 10 और 11 में भी कार्रवाई की गई और अब वार्ड नंबर 14 में डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

एसडीओ ने कहा कि अभियान का असर भी देखने को मिल रहा है। कई उपभोक्ता कार्रवाई से पहले ही अपने बकाया बिल जमा करवाने के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने लंबित पानी के बिल समय पर जमा करवाएं, ताकि कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। नगर निगम की यह मुहिम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.