Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत सिंह उर्फ मल्ली वर्ष 2024 में बिलासपुर में हुए गोलीकांड से भी जुड़ा रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि वारदात के लिए बाहर से शूटर बुलाने में मल्ली की भूमिका थी।वीरवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की गिरफ्त में हिमाचल के युवा लगातार फंस रहे हैं। बिलासपुर में भी नशे का नेटवर्क सक्रिय है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से बड़े तस्करों तक पहुंचने में सफलता मिल रही है। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पुलिस की पीठ थपथपाई।

विधायक के अनुसार, गत 21 अगस्त को फोरलेन पर बाइक सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई और कथित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंच बनाई। इसी जांच के दौरान हिमाचल-पंजाब सीमा क्षेत्र के गरामोड़ा निवासी मलकियत सिंह उर्फ मल्ली को रोपड़ से गिरफ्तार किया गया। जमवाल ने दावा किया कि पुलिस जांच में वह बिलासपुर और मंडी में चिट्टे की सप्लाई करने वाले प्रमुख लोगों में सामने आया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित करीब दस मामले दर्ज हैं।त्रिलोक जमवाल ने वर्ष 2024 में डीसी-एसपी कार्यालय और कोर्ट कांप्लेक्स के समीप हुए गोलीकांड का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में बाहर से शूटर बुलाए गए थे और मल्ली ने इसमें भूमिका निभाई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोलीकांड से जुड़े कुछ आरोपी पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के आवास पर ठहरे थे। विधायक ने पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी और करीब दो महीने तक जेल में रहने का भी जिक्र किया।जमवाल ने सवाल उठाया कि रेलवे प्रोजेक्ट में मल्ली को काम किसके कहने पर मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता नशा तस्करी से जुड़े लोगों को संरक्षण देने के साथ गैंगवार को बढ़ावा दे रहे हैं।विधायक ने कहा कि पुलिस जांच अभी जारी है और उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के बाद मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर और सदर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.