Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई विधायक भी नाराज चल रहे हैं।
हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। इस सरकार ने प्रदेश का बेड़ागर्क कर दिया है। सरकार पर प्रदेश को पीछे धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिससे आम लोगों, कर्मचारियों, व्यापारियों और युवाओं में असंतोष पैदा हो रहा है।सांसद ने कांग्रेस सरकार को ‘एफआईआर की सरकार’ बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराने में अधिक रुचि दिखा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है। 12 में से 11 जिला परिषद भाजपा की बनी है। शिमला जिला में जहा इतनी बड़ी फ़ौज एडवाइजर की है ओर मंत्री विधायक इनके है बावजूद इसके भाजपा की जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने है।