Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें प्रदेश ने किया याद: राज्यपाल, सीएम सुक्खू समेत कई गणमान्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

​Summer express, संजू ,  शिमला। हिमाचल प्रदेश आज राज्य के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर शिमला में रिज मैदान पर स्थापित वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधासभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस आला नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी पूर्व मुख्यमंत्री की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के साथ पार्टी पदाधिकारी और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे उन्होंने छह बार इस प्रदेश का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इस प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ना चाहिए।

वहीं यू एस इंडिया ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बागवानों की चिताओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की भगवान इस मामले को उठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल से इस बारे में चर्चा की थी उन्होंने कहा कि यूएस इंडिया के बीच ट्रेड एग्रीमेंट का बुरा प्रभाव बागवानों पर पड़ेगा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 22 साल प्रदेश का नेतृत्व किया कोई जनप्रिय नेता थे और मजे हुए राजनेता भी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए काम और उनके द्वारा स्थापित किए गए राजनीतिक मूल्य आज की राजनीति में कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सोच और नीतियों को जनजातिक पहुंचने की जरूरत है इससे पार्टी भी मजबूत होगी।

वहीं यूएस ट्रेड एग्रीमेंट से चिंतित बागवानो को लेकर अध्यक्ष कुलदीप सिंहपठानिया ने कहा कि फल और सब्जी हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का एक बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में इस आर्थिकी को बड़ा नुकसान पहुंचा है और केंद्र सरकार की नीतियां प्रदेश के किसने बागवानों के हितों की रक्षा करने में कामायाब नहीं रह पाई है जो दुखद है।

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को आज प्रदेश के कोने-कोने में याद किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है वहीं रिज मैदान पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। प्रतिभा सिंह ने सभी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चाहती हैं उनके कामों को याद करते हुए जन सेवा करते हुए आगे बढ़ते रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.