Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी, हरनाल, सुरेंद्र बिट्टू, नवीन गुप्ता, रॉबिन खोरा, कमल वर्मा, गगन मंडल, यूथ प्रधान हरमन सिंह हरि, कोमल जैन, खुशवीर वालिया, कला जट्ट, नरेश कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर कमिश्नर के मौके पर मौजूद न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और वे कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान विनोद धीमान ने कहा कि उन्होंने एक दिन पूर्व ही नगर निगम कमिश्नर एवं उनके पीए को संदेश भेजकर प्रतिनिधिमंडल के आगमन तथा ज्ञापन सौंपने की सूचना दे दी थी। इसके बावजूद अधिकारियों की अनुपस्थिति जनता और जनप्रतिनिधियों के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

धरने के दौरान विनोद धीमान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संपर्क करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते फोन रिसीव नहीं हो सका, जिसके बाद उन्होंने वॉइस मैसेज के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक जनता से मिलने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कई अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम कमिश्नर किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त थे तो इसकी पूर्व सूचना प्रतिनिधिमंडल को दी जानी चाहिए थी।

कुछ समय पश्चात नगर निगम कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनीं। इसके बाद विनोद धीमान ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए अंबाला शहर की अवैध कॉलोनियों को शीघ्र वैध करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी निर्मल सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि फरवरी माह के विधानसभा सत्र में मंत्री विपुल गोयल ने अंबाला शहर की लगभग 23 कॉलोनियों को दो माह के भीतर वैध करने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अंबाला शहर की लगभग 54 कॉलोनियों की फाइल तैयार कर शीघ्र सरकार को भेजी जाए, ताकि उन्हें वैध घोषित किया जा सके और हजारों परिवारों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग उठाई कि नगर निगम प्रशासन शहर की वैध एवं अवैध कॉलोनियों की सूची सार्वजनिक करे, ताकि आम नागरिकों को सही जानकारी मिल सके और वे प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा गुमराह होने से बच सकें।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की नियमित बैठकों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान नगर निगम की केवल तीन बैठकें हुई हैं और वे भी मुख्य रूप से बजट पारित करने तक सीमित रहीं। उन्होंने मांग की कि मेयर एवं पार्षदों की बैठक प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए, ताकि शहर की समस्याओं पर व्यापक चर्चा हो सके और जनता की आवाज प्रशासन एवं सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

विनोद धीमान ने अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी को एक युवा, शिक्षित एवं ऊर्जावान जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी राजनीतिक दबाव के शहर के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेयर शहरवासियों के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी तथा पार्षदों के साथ नियमित बैठकों के माध्यम से अंबाला के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और शहर के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.