Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया।

बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने शहर और आसपास की पहाड़ियों में ताजगी घोल दी। लंबे समय से पड़ रही गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव का लोगों ने स्वागत किया। बारिश शुरू होते ही बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कुछ समय के लिए कम हो गई, जबकि कई लोग सुरक्षित स्थानों पर रुककर बारिश का आनंद लेते नजर आए।धर्मशाला की खूबसूरत वादियां बारिश के बाद और अधिक मनमोहक दिखाई दीं। पहाड़ों पर छाई धुंध और हरियाली ने प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लगा दिए। मौसम के इस सुखद बदलाव से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली।वहीं, किसानों और बागवानों ने भी बारिश को राहत भरा बताया। उनका कहना है कि यह वर्षा फसलों और बागवानी के लिए लाभदायक साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 47.38 लाख रुपये का सोना जब्त, अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाए थे दो यात्री

Summer express, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो यात्रियों से 47.38 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे और अपने पास 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन छिपाकर ला रहे...

‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

Summer express/शिमला, संजू -:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए करीब 200 बसों और 500...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। 31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी, जबकि...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

Summer express/धर्मशाला ,राहुल -:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। इस अभियान के जरिए चीन के ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’ के प्रति विरोध जताया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा, संस्कृति, धर्म और विशिष्ट पहचान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.