Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा। सीटू ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि आंदोलन को दबाने या कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का प्रयास किया गया तो मजदूर संगठन प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारी लंबे समय से अपने अधिकारों और बकाया वित्तीय लाभों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के बजाय सरकार आंदोलन को कमजोर करने और दबाने की दिशा में कदम उठा रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ओवरटाइम, रात्रि भत्ता, महंगाई भत्ता, विभिन्न देयकों के एरियर तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसी कई वित्तीय सुविधाओं का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। इसके अलावा पेंशनरों से जुड़े कई मामले भी लंबित हैं, जिनमें ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, संशोधित पेंशन और चिकित्सा बिलों का भुगतान शामिल है। 

सीटू का कहना है कि इन मुद्दों के समाधान के लिए कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारी नेताओं के तबादले किए जा रहे हैं और आंदोलन की धार को कमजोर करने के लिए वैकल्पिक भर्ती प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सीटू का मानना है कि इससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि विवाद और बढ़ सकता है।प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्मचारियों को अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाने और शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार है। ऐसे में किसी भी प्रकार की सख्ती या दमनात्मक कदम उचित नहीं होंगे। सीटू ने सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की आवाज को अनसुना किया गया तो प्रदेशभर के मजदूर संगठन एकजुट होकर आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.