Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रसूता मौत मामले में बढ़ा विवाद, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता मंजू शर्मा की मौत का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। मंडी जिले के सराज क्षेत्र की बाली चौकी निवासी मंजू शर्मा के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ, विशेष रूप से स्टाफ नर्सों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि डिलीवरी के बाद मंजू की तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उनकी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।

मृतका के भाई दिनेश शर्मा ने बताया कि मंजू बार-बार अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत कर रही थीं, लेकिन स्टाफ नर्सों ने उनकी बात को नजरअंदाज किया। उनका आरोप है कि नर्सें मरीज की परेशानी को गंभीर मानने के बजाय उसे “ड्रामा” बताती रहीं। परिवार के अनुसार सुबह से ही मंजू की हालत ठीक नहीं थी और उन्हें विशेष निगरानी एवं उपचार की आवश्यकता थी, लेकिन समय रहते उचित ध्यान नहीं दिया गया।परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अब तक उन्हें मंजू की मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। परिवार ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने के साथ-साथ न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कुल्लू डॉ. रणजीत ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार किया गया था तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...

भिवानी-हांसी मार्ग पर बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगी भीषण आग

Summer express, भिवानी I हरियाणा के भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जब बवानी खेड़ा क्षेत्र में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में...

धान की सीधी बुआई को बढ़ावा देने में जुटा कृषि विभाग, किसानों को मिलेगा 7 हजार रुपये प्रति एकड़ तक लाभ

Summer express,सुंदर कुंडू ,पलवल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पलवल जिले में धान की सीधी बुआई (डीएसआर) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को लगातार जागरूक कर रहा है। विभाग द्वारा किसानों को इस आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके तहत सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.