Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर निवासी एएसआई अमरजीत सिंह पिछले करीब चार माह से कैरो पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात थे। गुरुवार रात नाकाबंदी की ड्यूटी पूरी करने और भोजन करने के बाद वह करीब साढ़े नौ बजे अपने सरकारी क्वार्टर में आराम करने चले गए। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर चौकी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो एएसआई अमरजीत सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके हाथ में सर्विस पिस्टल थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। सूचना मिलते ही डीएसपी रविशेर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस चौकी में स्टाफ की कमी के कारण कार्यभार अधिक था। बताया जा रहा है कि एएसआई अमरजीत सिंह ने अतिरिक्त ड्यूटी के दबाव के चलते कई बार अधिकारियों से तबादले की मांग भी की थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के पीछे किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि इसी सब-डिवीजन में 15 जून को भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब पट्टी अदालत परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने खुद को गोली मार ली थी। गंभीर रूप से घायल गुरमीत सिंह की सात दिन बाद अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.