Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए मजबूर है। एचपीएससी जिस तरह भर्तियों में धांधली करके हरियाणवी युवाओं को नौकरियों से वंचित कर रही है, उसके विरुद्ध लगातार अनशन कर रहे युवाओं की मांग पूरी तरह जायज है। सरकार को बिना देरी के उनकी मांग माननी चाहिए और अनशन खत्म करवाना चाहिए।

क्योंकि लगातार युवाओं की तबीयत खराब हो रही है। ऊपर से भीषण गर्मी और सरकार की अनदेखी युवाओं के जले पर नमक का काम कर रही है।

हुड्डा ने सेक्टर-5 में आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों से मिलकर उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सभी अभ्यर्थियों की लड़ाई पूरी मजबूती से सदन से सड़क तक लड़ेगी। सरकार लगातार हरियाणवी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। क्लास A और B नौकरियों में स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को तरजीह दी जा रही है। जानबूझकर भर्तियों के पदों को खाली छोड़ा जा रहा है। खासकर BC-SC की वैकेंसीज को टारगेट करते हुए, पद खाली छोड़े जा रहे हैं। सरकार 35% क्राइटेरिया को भर्तियां ना करने और हरियाणवियों का हक मारने का हथियार बना चुकी है। इस क्राइटेरिया को तुरंत बर्खास्त करके, खाली पदों को भरना चाहिए।

जिन भर्तियों में जानबूझकर पद खाली छोड़े गए हैं, उनको भरने की प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाना चाहिए। क्योंकि अब युवाओं का सब्र जवाब देता जा रहा है। किताबें छोड़कर युवा आंदोलन करने को मजबूर हैं। कांग्रेस इस संघर्ष में युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.