सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेक्टर-7 के सिंथेटिक ट्रैक पर 20 से ज्यादा देशों के 250 एथलीट दौड़ते नजर आएंगे। चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए यह बेहद गर्व का मौका है। इससे पहले 1989 में चंडीगढ़ ने पहली बार एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी की थी।
हालांकि एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी हासिल करना आसान नहीं था। पिछले महीने हांगकांग में एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन की मीटिंग थी। इस मीटिंग में 2027 में होने वाली एशियन रिले चैंपियनशिप पर चर्चा हुई।

इसके आयोजन के लिए भारत के अलावा सउदी अरब ने भी इच्छा जाहिर की। हालांकि मीटिंग में मौजूद चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आयोजकों को इस चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपने के लिए तैयार कर ही लिया। दरअसल, मई में सउदी अरब में काफी गर्मी पड़ती है, जिससे एथलीट्स को काफी दिक्कतें आ सकती थीं। वहीं, चंडीगढ़ में मई के दिनों में मौसम उतना गर्म नहीं होती है। इसका चंडीगढ़ को फायदा मिला। इसके अलावा सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक भी बना दिया गया है।

प्रशासक बोले यह केवल झंडा, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है
शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सेक्रेटेरिएट में चैंपियनशिप की आधिकारिक घोषणा की गई। इस मौके पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सौरभ अरोड़ा ने चैंपियनशिप का झंडा आधिकारिक तौर पर प्रशासक को सुपुर्द किया। परंपरा के तहत जो देश मौजूदा चैंपियनशिप करवाता है, वही इस झंडे को अगली प्रतियोगिता के आयोजक देश के प्रतिनिधि काे सौंपता है। पिछले हफ्ते ही एशियन रिले चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण चीन के शांग्यू स्टेडियम में संपन्न हुआ। चंडीगढ़ के डायरेक्टर स्पोर्ट्स सौरभ अरोड़ा समापन समारोह में मौजूद थे। अगले साल के आयोजन के लिए उन्हें चैंपियनशिप का झंडा सौंपा गया।

इस साल भारत ने जीते तीन मेडल

इस साल चीन में हुई दूसरी एशियन रिले चैंपियनशिप में भारत ने तीन मेडल जीते। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। विमेन 100 मीटर रिले में भारत की सरबनी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेष्णा शिवांकर और तमन्ना की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 43.85 सेकेंड के रिकार्ड समय में दौड़ पूरी कर चीन और थाइलैंड की टीमों को पछाड़ दिया। मिक्स्ड 400 मीटर रिले में तीर्थेष पी.शेट्‌टी, एमआर पूवम्मा, भरत श्रीधर और नीरू पाठक ने रजत पदक जीता। वहीं, मिस्क्ड 100 मीटर रिले में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.