Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाखड़ा से सीधे टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े चानौत के ग्रामीण, पेयजल आंदोलन हुआ तेज

Summer express, चानौत। गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से लगातार वार्ता और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग हैं। शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से धरना समिति को एक बार फिर बातचीत का न्योता भेजा गया। एसपी के माध्यम से पहुंचे इस संदेश के बावजूद आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

इससे पहले वीरवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री और धरना समिति के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के लिए खरकड़ी हेड से 10 इंच की अलग पेयजल पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, धरना स्थल पर आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

धरना समिति के सदस्य अनूप चानौत ने कहा कि जब तक गांव को भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से सीधा टी-कनेक्शन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव ग्रामीणों को स्वीकार नहीं है।

इस बीच आंदोलन को समर्थन देने के लिए पंजाब, सिरसा और फतेहाबाद से ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ संगठन से जुड़े किसानों का बड़ा जत्था चानौत पहुंचा। प्रशासन ने बरवाला रोड स्थित सिंघवा बस स्टैंड के पास भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग के जरिए किसानों को रोकने का प्रयास किया। इससे नाराज किसानों ने मौके पर ही सड़क पर धरना शुरू कर दिया।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ किसानों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस अधिकारियों और किसान नेताओं सतबीर पहलवान, दिलबाग हुड्डा तथा मनदीप के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसानों के सख्त रुख को देखते हुए प्रशासन को अंततः बैरिकेड हटाने पड़े और जत्थे को धरना स्थल तक जाने की अनुमति देनी पड़ी।

आंदोलन को लंबे समय तक संगठित और प्रभावी ढंग से चलाने के लिए ग्रामीणों ने तीन समितियों का गठन किया है। इनमें 21 सदस्यीय मुख्य समिति सरकार और प्रशासन के साथ वार्ता एवं समन्वय का कार्य करेगी, जबकि 11-11 सदस्यों वाली दो अन्य समितियां धरना स्थल की व्यवस्थाओं और आगामी रणनीति को संभालेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मुख्य मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.