Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला प्रेरणादायक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने जनहित, राष्ट्रहित और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा कर लोगों को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं।उन्होंने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नामलोकल फॉर वोकल, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करते हैं और देश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाते हैं।

राजनीतिक सवालों पर गौरव गौतम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भगवान राम की आस्था का सम्मान नहीं किया और राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले पक्ष में वकील खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता सब कुछ देख चुकी है और राम मंदिर का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है।राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी मामले में अनियमितता या भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया है और शहीद दिनेश कुमार का नाम वॉर मेमोरियल पर दर्ज किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...

डेराबस्सी में 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियारों से हमला: दोनों हाथों की उंगलियां कटीं, PGI रेफर

Summer express , डेराबस्सी । डेराबस्सी में रात एक 18 वर्षीय युवक पर मोटरसाइकिल सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पंजाब फैशन रेडीमेड शॉप पर काम करने वाले आदिल खान पुत्र सलीम खान को हमले में सिर और दोनों हाथों पर गंभीर...

स्मार्ट मीटर को लेकर हमीरपुर में बढ़ा विवाद, कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ताओं का विरोध

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार किए जाने के बाद विद्युत बोर्ड की ओर से उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.