Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिठौज गांव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शैलेश खटाना बने सोहना ब्लॉक अध्यक्ष

Summer express, अनुज पांचाल , गुरुग्राम। सोहना विधानसभा क्षेत्र के रिठौज गांव में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज का ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए शैलेश खटाना को सोहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय शैलेश खटाना इससे पहले इनेलो में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश खटाना ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ राम मंदिर से जुड़े विषयों पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

BSF ने मानवीय पहल से ओडिशा के लापता युवक को परिवार से मिलवाया

Summer express, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ओडिशा के एक लापता युवक को उसके परिवार से मिलवाया, जो पिछले छह महीने से उससे बिछड़ा हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक बिकाश देहुरी को सुरक्षित उसके पिता और भाई के हवाले किया गया।...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज

Summer express, पटना/भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 28 वर्षीय छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने अपने बेटे की मौत के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग...

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन को निकले पिता को पुलिस ने रोका

Summer express, भिवानी। भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनका काफिला गांव कुडलवास के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद क्षेत्र में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.