Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शूलिनी मेले में बड़ा हादसा टला: हवा वाला मिकी माउस झूला ढहने से कई बच्चे दबे, ऑपरेटर मौके से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:सोलन के ऐतिहासिक शूलिनी मेले में रविवार शाम बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई। शाम करीब 6:45 बजे मेले में स्थापित हवा से फुलाए गए विशालकाय मिकी माउस झूले की अचानक हवा निकल गई, जिससे पूरा ढांचा देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के समय झूले पर खेल रहे करीब 10 से 12 बच्चे उसके भारी सिंथेटिक आवरण के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद झूले का संचालन कर रहे कर्मचारी और ऑपरेटर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बजाय टिकट काउंटर छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए झूले का मलबा हटाया तथा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।ऊना निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा भी झूले पर मौजूद था। उनके अनुसार, स्थानीय नागरिक प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों की मदद से सभी बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि राहत कार्य में थोड़ी भी देरी होती तो बच्चों का दम घुटने जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।घटना के बाद राहुल कुमार ने जीपीएस लोकेशन, वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्यों के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों—एसपी, डीएसपी और एसएचओ—को लिखित शिकायत सौंपने का दावा किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के अगले दिन तक भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि झूला संचालक और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मेले में संचालित सभी झूलों की तकनीकी और सुरक्षा जांच कराई जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.