Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

समझौते के तहत मानसून के दौरान हरियाणा पाइपलाइन के माध्यम से राजस्थान को पानी उपलब्ध कराएगा। यह निर्णय वर्ष 1994 में हुए अपर यमुना रिवर बोर्ड के जल बंटवारा समझौते के अनुरूप राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे लंबे समय से लंबित अंतरराज्यीय जल वितरण से जुड़े मुद्दों के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस समझौते के बाद रेणुका डैम, किशाऊ डैम और लखवार डैम जैसी बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से पेयजल आपूर्ति, सिंचाई क्षमता और जल संरक्षण को व्यापक लाभ मिलने की संभावना है।

केंद्र सरकार ने इस समझौते को सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। माना जा रहा है कि इससे जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, राज्यों के बीच समन्वय और भविष्य की जल सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु पब विवाद में आईएएस अधिकारी विकास मरमत पर कार्रवाई, सरकार ने किया तबादला

Summer express, विजयवाड़ा। बेंगलुरु के एक पब में हुए विवाद और पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में आंध्र प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी विकास मरमत के खिलाफ कार्रवाई की है। कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (KADA) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर तैनात विकास मरमत का तबादला कर दिया गया है। उन्हें आगे की...

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Summer express, चंडीगढ़। मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से किए गए पंजाब बंद के आह्वान का राज्यभर में असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में बाजार बंद हैं और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम नजर आ रही है। व्यापारियों, किसान...

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर सामूहिक गोलीबारी की साजिश का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Summer express, अमेरिका। इलिनोइस के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ताओं को एक कथित घोषणापत्र भी मिला है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा और भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का उल्लेख होने की...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग,चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना कटिंडी के पास पेश आई, जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। उनकी सूझबूझ से...

परिवहन निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की होगी भर्ती, नूरपुर में पेयजल और सीवरेज के कार्य भी प्रगति पर

Summer express/नूरपुर/संजीव महाजन -:नूरपुर क्षेत्र को परिवहन सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.