Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी विपक्ष में रहेंगे तो बीजेपी को चिंता नहीं : बृजभूषण शरण सिंह

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल (हरियाणा) | करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह के दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने रहेंगे, तब तक भारतीय जनता पार्टी को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अक्सर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जो अंततः भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद साबित होते हैं। उनके अनुसार, विपक्ष की रणनीति कई बार उल्टा असर डालती है और भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार हो जाता है।

उन्होंने राहुल गांधी के सलाहकारों पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें जो राजनीतिक सलाह दी जा रही है, वह कांग्रेस के लिए नुकसानदायक और भाजपा के लिए लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि ऐसा लगता है जैसे राहुल गांधी के सलाहकार भाजपा से ही वेतन ले रहे हों।

यह कार्यक्रम सामाजिक आयोजन के साथ-साथ राजनीतिक चर्चा का केंद्र भी बन गया। समारोह में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग,चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना कटिंडी के पास पेश आई, जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। उनकी सूझबूझ से...

परिवहन निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की होगी भर्ती, नूरपुर में पेयजल और सीवरेज के कार्य भी प्रगति पर

Summer express/नूरपुर/संजीव महाजन -:नूरपुर क्षेत्र को परिवहन सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर...

जखला-दंतुई सड़क का होगा कायाकल्प, 1.35 करोड़ रुपये से सात किलोमीटर मार्ग पर टारिंग का कार्य तेज

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा के चांजू क्षेत्र में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जखला से दंतुई तक करीब सात किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कार्य...

16 अक्तूबर को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 10:00 बजे से शाम...

पलवल में दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्रीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.