Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संत कबीर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक : गौरव गौतम

summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | पलवल के सोहना रोड स्थित सैनी धर्मशाला में संत कबीर दास जी के 628वें प्रकट दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सदगुरु कबीर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में एसकेडीवी मिशन के राज्य प्रतिनिधि महंत बीर सिंह, राज्य सह प्रतिनिधि महावीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति, पार्षद और समाजसेवी उपस्थित रहे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर दास जी ने अपने दोहों और साखियों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और भेदभाव के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि कबीर साहब ने हमेशा मानवता, सत्य, प्रेम और समानता का संदेश दिया और यह बताया कि ईश्वर एक है तथा सभी मनुष्य समान हैं, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म से हों।

उन्होंने कहा कि बुरी आदतें और गलत सोच व्यक्ति को अंदर से कमजोर कर देती हैं, जबकि अच्छे विचार जीवन को सकारात्मक दिशा देते हैं। कबीर साहब की शिक्षाएं हमें सादगी, सही निर्णय लेने और समाज में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।

एसकेडीवी मिशन के राज्य प्रतिनिधि महंत बीर सिंह और राज्य सह प्रतिनिधि महावीर सिंह ने कहा कि संत कबीर ने हमेशा पाखंडवाद का विरोध किया और समाज को सही दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य जीव दया, आत्म पूजा और समाज में फैले अंधविश्वासों को समाप्त करना तथा आपसी मतभेदों को दूर करना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित,बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए। हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है।...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

 महापौर बोले- नियमों के दायरे में ही होगी कार्रवाई Summer express/शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी...

फरीदाबाद में 22 वर्षीय युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, हालत गंभीर

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। डबुआ-गाजीपुर रोड पर मस्जिद के पास बीती रात एक 22 वर्षीय युवक पर दर्जनभर से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने लाठी, डंडों, सरियों और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में डबुआ कॉलोनी निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल लाया गया,...

हरियाणा में रूसी कंपनियों के सहयोग से बनेगी ड्रोन निर्माण की नई औद्योगिक पहचान

summer express, चंडीगढ़। हरियाणा को ड्रोन और एयरोस्पेस तकनीक के क्षेत्र में प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी सिलसिले में रूस की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। पंचकूला में हुई इस बैठक में...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

हिमाचल के शहद को मिलेगी नई पहचान, मीड के जरिए बढ़ेगी मधुमक्खी पालकों की कमाई की उम्मीद Summer express राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.