Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला नगर निगम में 17 पार्षदों ने ली शपथ,मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव अब 1 जुलाई को

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों ने सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सभी निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा। निर्धारित नियमों के अनुसार चुनाव के लिए कुल पार्षदों के तीन-चौथाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी, जो पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में अब मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 1 जुलाई को कराया जाएगा।उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि नियमानुसार आवश्यक संख्या में पार्षदों की मौजूदगी न होने के कारण चुनाव संपन्न नहीं कराया जा सका। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत निर्धारित अवधि के भीतर नई तिथि तय की गई है और अब 1 जुलाई को चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

वहीं, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 13 पार्षदों की उपस्थिति जरूरी थी। उनके अनुसार भाजपा के 11 पार्षद चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे, जबकि कांग्रेस के पार्षद शपथ ग्रहण के बाद वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि अब 1 जुलाई को निर्धारित तिथि पर उपलब्ध पार्षदों की संख्या के आधार पर नियमानुसार चुनाव कराना अनिवार्य होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग,चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना कटिंडी के पास पेश आई, जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। उनकी सूझबूझ से...

परिवहन निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की होगी भर्ती, नूरपुर में पेयजल और सीवरेज के कार्य भी प्रगति पर

Summer express/नूरपुर/संजीव महाजन -:नूरपुर क्षेत्र को परिवहन सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर...

जखला-दंतुई सड़क का होगा कायाकल्प, 1.35 करोड़ रुपये से सात किलोमीटर मार्ग पर टारिंग का कार्य तेज

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा के चांजू क्षेत्र में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जखला से दंतुई तक करीब सात किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कार्य...

16 अक्तूबर को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 10:00 बजे से शाम...

पलवल में दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्रीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.