Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानी विवाद पर इनेलो का बड़ा आरोप, कांग्रेस-भाजपा पर समझौते की मिलीभगत का दावा

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़ I हरियाणा के पूर्व मंत्री और इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पानी के मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से के पानी के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और इस मुद्दे पर कांग्रेस व भाजपा एक ही पंक्ति में खड़ी नजर आ रही हैं।

संपत सिंह ने कहा कि 1954 के जल समझौते के तहत स्पष्ट प्रावधान था कि हरियाणा (तत्कालीन पंजाब) को पानी का दो-तिहाई हिस्सा मिलेगा, जबकि अतिरिक्त पानी होने पर दिल्ली और राजस्थान को आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बाद में 1994 में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और राजस्थान के बीच नया समझौता किया गया, जिसे उन्होंने राजनीतिक दबाव में लिया गया निर्णय बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 1954 का समझौता 50 वर्षों के लिए वैध था, लेकिन केंद्र के दबाव और तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों के कारण इसे समय से पहले 1994 में बदल दिया गया। संपत सिंह के अनुसार, उस समय हरियाणा का पानी का हिस्सा 8 बीसीएम से घटकर 4 बीसीएम कर दिया गया, जिसका इनेलो ने कड़ा विरोध किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि उस समय इनेलो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने विपक्ष के नेता रहते हुए इस फैसले का विरोध किया था। बाद में 1995 में आंदोलन और पलवल रैली के दौरान 17 विधायकों ने इस्तीफा भी दिया था।

संपत सिंह ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस ने हरियाणा के साथ धोखा किया और अब भाजपा भी उसी रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली में एमओयू साइन किया जा रहा है, जिसका इनेलो विरोध करती है।

उन्होंने दावा किया कि समझौते के अनुसार तीन डैम बनने थे, लेकिन वे आज तक नहीं बने, जिससे हरियाणा के हिस्से का पानी लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ताजे पानी की आपूर्ति कम होने से आने वाले समय में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग,चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना कटिंडी के पास पेश आई, जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। उनकी सूझबूझ से...

परिवहन निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की होगी भर्ती, नूरपुर में पेयजल और सीवरेज के कार्य भी प्रगति पर

Summer express/नूरपुर/संजीव महाजन -:नूरपुर क्षेत्र को परिवहन सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर...

जखला-दंतुई सड़क का होगा कायाकल्प, 1.35 करोड़ रुपये से सात किलोमीटर मार्ग पर टारिंग का कार्य तेज

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा के चांजू क्षेत्र में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जखला से दंतुई तक करीब सात किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कार्य...

16 अक्तूबर को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 10:00 बजे से शाम...

पलवल में दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्रीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.