Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहन से विवाद के बाद साले ने जीजा पर की फायरिंग, बाथरूम में छिपकर बचाई जान

Summer express, हांसी। शहर के आर्य नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी बहन के साथ हुए विवाद से नाराज होकर कथित तौर पर अपने जीजा पर गोली चला दी। घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गया और उसने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आर्य नगर निवासी गुरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दिन में उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसकी पत्नी का भाई कमलदीप चेची, जो हिसार का निवासी है, घर पहुंचा और अपनी बहन को अपने साथ ले गया।

आरोप है कि इसके बाद देर रात करीब एक बजे कमलदीप दोबारा गुरदीप के घर पहुंचा और गेट फांदकर अंदर घुस गया। घर में प्रवेश करते ही उसने गुरदीप पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से घबराकर गुरदीप बाथरूम में जाकर छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली बाथरूम के दरवाजे में जा लगी।

घटना के बाद गुरदीप ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

शहर थाना के जांच अधिकारी एसआई रामपाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से रात करीब एक बजे सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया कि पीड़ित सुरक्षित है और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

Summer express, मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...

गुरुग्राम में रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, एमजी रोड पर वायरल वीडियो से मचा बवाल

Summer express, गुरुग्राम । हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ युवाओं को खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों की ओर धकेलती नजर आ रही है। शहर की सबसे व्यस्त और पॉश सड़कों में शामिल एमजी रोड पर एक युवक का चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का...

एक इंजेक्शन ने छीन लिया ओलिंपिक का सपना, चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान का करियर संकट में

Summer express,रोहतक । राजस्थान के सीकर निवासी और चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय स्तर के पहलवान विजय कुमार लांबा ने एक कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अपना खेल करियर बर्बाद होने का आरोप लगाया है। विजय का कहना है कि ओलिंपिक में देश के लिए खेलने और पदक जीतने का उनका सपना एक गलत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.