Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बच्चों के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर की गिरने से मौत, गांव में शोक

Summer express, कुरुक्षेत्र। जिले के गांव बीड़ अमीन में सुबह एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौहान (38) का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पास के गहरे नाले में जा गिरे। गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र चौहान वर्तमान में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सीआरपीएफ में तैनात थे। वह करीब 10 दिन पहले छुट्टी पर अपने पैतृक गांव बीड़ अमीन आए थे और पंचकूला पहुंचकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने वाले थे।

बताया जा रहा है कि सुबह घर से निकलने से पहले उनके बच्चों ने जामुन खाने की इच्छा जताई। बच्चों की जिद और अपने साथियों के लिए भी जामुन ले जाने की बात कहकर सुरेंद्र पास स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़ गए। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे स्थित गहरे नाले में गिर पड़े।

हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

सुरेंद्र चौहान अपने पीछे पत्नी मनु, आठ वर्षीय बेटी निष्ठा और पांच वर्षीय बेटे वरदान को छोड़ गए हैं। वह अपने परिवार में दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी पत्नी एक बैंक में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर तांता लगा हुआ है।

हादसे की सूचना सीआरपीएफ की संबंधित यूनिट को भी दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सुरेंद्र चौहान के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर 

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...

हर घर तिरंगा से गुरु रविदास समरसता अभियान तक, सीएम सैनी ने बताए कार्यक्रम

summer express ,अंकुर कपूर, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन...

पलवल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल जारी, ऑटो म्यूटेशन पोर्टल की खामियों पर जताया विरोध

summer express , सुंदर कुंडू, पलवल। ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में कथित खामियों के विरोध में पलवल जिले में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी पटवार घर परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट...

करनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्ती, कई कर्मचारी हिरासत में

Summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शहर में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अब अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य सफाई वाहनों को मैदान में...

सिरसा: शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, आश्वासन पर खत्म किया धरना

summer express , सिरसा। गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर दूसरे स्कूल भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.