Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में देश के पहले बायोचार संयंत्र की स्थापना तेज, 10 वर्षों में 28,800 कार्बन क्रेडिट का लक्ष्य

शिमला, 30 जून-:  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हमीरपुर जिले के नेरी और जाहू में स्थापित किए जा रहे देश के पहले स्वदेशी बायोचार संयंत्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राज्य में रोजगार सृजन, वन संसाधनों के सतत प्रबंधन और कार्बन क्रेडिट अर्जित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, वन विभाग और प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यह परियोजना संचालित की जा रही है। इसके तहत चीड़ की पत्तियां, लैंटाना, बांस तथा अन्य पौध-आधारित बायोमास से बायोचार तैयार किया जाएगा। बायोमास की खरीद 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जा रही है तथा बेहतर गुणवत्ता पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि परियोजना की 10 वर्ष की अवधि में लगभग 28,800 कार्बन क्रेडिट प्राप्त होने का अनुमान है, जिससे हिमाचल प्रदेश की हरित विकास योजनाओं को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम एवरग्रीन इंटीग्रेटेड क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर एंड एग्रो-फॉरेस्ट्री कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 50 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में वृक्ष आधारित कृषि प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम से लगभग 13.5 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के प्रबंधन में योगदान मिलने की संभावना है। साथ ही मृदा स्वास्थ्य में सुधार, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु अनुकूल कृषि और कार्बन अवशोषण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के संचालन में जीआईएस, रिमोट सेंसिंग और डिजिटल डेटा संग्रह प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रोक्लाइम के सलाहकार मंडल के सदस्य एवं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के पूर्व कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहाइम ने हिमाचल सरकार के जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जलवायु संकट से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील कुमार सिंगला और प्रोक्लाइम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन कुमार कंदासेमी भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.