Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा बना MSP पर 24 फसलों की खरीद करने वाला देश का पहला राज्य

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | हरियाणा अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां केंद्र सरकार द्वारा घोषित सभी 24 प्रमुख फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। राज्य सरकार ने अपनी खरीद नीति का विस्तार करते हुए MSP के दायरे को 14 फसलों से बढ़ाकर 24 फसलों तक कर दिया है। सरकार के इस फैसले को किसानों ने राहत देने वाला और खेती को मजबूती प्रदान करने वाला कदम बताया है।

सरकार ने रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और ग्रीष्मकालीन मूंग समेत 10 नई फसलों को MSP खरीद प्रणाली में शामिल किया है। इससे किसानों को फसल विविधीकरण के अधिक विकल्प मिलने के साथ उनकी उपज के उचित दाम सुनिश्चित होने की उम्मीद बढ़ी है।

खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए किसानों का पंजीकरण ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। वहीं सरकार की ओर से फसल का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए 48 से 72 घंटे के भीतर भेजा जा रहा है।

प्रदेश की प्रमुख मंडियों जैसे करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार और जींद में हाफेड सहित विभिन्न खरीद एजेंसियां सक्रिय रूप से किसानों की फसल खरीद रही हैं। सरकार का दावा है कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही।

किसानों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि पहले उत्तर हरियाणा में सीमित फसलें ही MSP पर बिकती थीं, लेकिन अब अन्य फसलों को भी समर्थन मूल्य मिलने से छोटे और बड़े सभी किसानों को फायदा होगा। किसानों के मुताबिक, यदि फसल में नमी निर्धारित मानकों के अनुसार हो तो खरीद प्रक्रिया आसानी से पूरी हो रही है।

किसान सेवा सिंह आर्य ने कहा कि MSP पर खरीद किसानों के हित में है, लेकिन व्यापारियों को भी अधिक स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि कोई व्यापारी MSP से अधिक कीमत पर फसल खरीदना चाहता है तो उसे इसकी अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि किसानों को अतिरिक्त लाभ मिल सके और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़े।

किसानों का मानना है कि MSP पर 24 फसलों की खरीद से खेती को स्थिरता मिलेगी, फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार का यह कदम कृषि क्षेत्र में हरियाणा को देशभर में अलग पहचान दिलाने वाला माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जून में चंडीगढ़ का जीएसटी राजस्व 11 प्रतिशत बढ़ा, 205 करोड़ रुपये का हुआ संग्रहमोनिका रावत

Summer express, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में जीएसटी संग्रह की रफ्तार लगातार मजबूत बनी हुई है। जून 2026 में पोस्ट सेटलमेंट आधार पर चंडीगढ़ को 205 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो जून 2025 के 184 करोड़ रुपये की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। वहीं चालू वित्त वर्ष में जून 2026 तक कुल जीएसटी संग्रह...

आरटीआई का असर: 165 दिनों बाद जागा प्रशासन गरीब दिव्यांग दलित की जमीन पर कब्जे के मामले में जांच शुरू 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:प्रशासन की सुस्ती और रसूखदारों के दबाव के आगे बेबस एक गरीब दिव्यांग दलित की चीख आखिरकार 165 दिनों बाद सूचना का अधिकार  कानून के डंडे से प्रशासनिक गलियारों तक पहुंची। उप-मंडल बालीचौकी के तहत आने वाले जीतराम की शिकायत पर आखिरकार राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके...

धर्मशाला की क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब बनी प्रायोगिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र, देश-विदेश के छात्र ले रहे इंटर्नशिप

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:आधुनिक समय में अपराधों की वैज्ञानिक जांच में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि वास्तविक मामलों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इसी दिशा में धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला देश-विदेश के...

यूट्यूब से सीखा हत्या का तरीका, छेड़छाड़ के आरोपी को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना | तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर हत्या करने और हथियार इस्तेमाल करने के तरीके सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के...

जालंधर में किराना स्टोर में चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Summer express, जालंधर | जालंधर के दशमेश नगर इलाके में स्थित एक किराना स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे और तिजोरी से नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.