Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में मौसम को लेकर अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:कांगड़ा जिले में आगामी दिनों में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 1, 2 और 4 जुलाई को जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि 3 और 5 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों गरज-चमक, मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से पूरी तरह दूरी बनाए रखें। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। पर्यटकों को विशेष रूप से ट्रैकिंग, नदी किनारे घूमने और अन्य जोखिम वाले स्थानों पर जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि मानसून के दौरान नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मौसम विभाग की ओर से जारी हर चेतावनी पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति के अनुसार समय-समय पर आवश्यक एडवाइजरी जारी की जाएगी।उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से लोगों तक मौसम संबंधी सूचनाएं लगातार पहुंचाई जा रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें और जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1077 या मोबाइल नंबर 7650991077 पर तुरंत संपर्क करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीआई का असर: 165 दिनों बाद जागा प्रशासन गरीब दिव्यांग दलित की जमीन पर कब्जे के मामले में जांच शुरू 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:प्रशासन की सुस्ती और रसूखदारों के दबाव के आगे बेबस एक गरीब दिव्यांग दलित की चीख आखिरकार 165 दिनों बाद सूचना का अधिकार  कानून के डंडे से प्रशासनिक गलियारों तक पहुंची। उप-मंडल बालीचौकी के तहत आने वाले जीतराम की शिकायत पर आखिरकार राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके...

धर्मशाला की क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब बनी प्रायोगिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र, देश-विदेश के छात्र ले रहे इंटर्नशिप

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:आधुनिक समय में अपराधों की वैज्ञानिक जांच में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि वास्तविक मामलों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इसी दिशा में धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला देश-विदेश के...

यूट्यूब से सीखा हत्या का तरीका, छेड़छाड़ के आरोपी को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना | तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर हत्या करने और हथियार इस्तेमाल करने के तरीके सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के...

जालंधर में किराना स्टोर में चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Summer express, जालंधर | जालंधर के दशमेश नगर इलाके में स्थित एक किराना स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे और तिजोरी से नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो...

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.