Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में किराना स्टोर में चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Summer express, जालंधर | जालंधर के दशमेश नगर इलाके में स्थित एक किराना स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे और तिजोरी से नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पीड़ित दुकानदार यश ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे उनके पिता और एक कर्मचारी ने दुकान खोली तो अंदर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से नकदी, रेड बुल की बोतलें और अन्य सामान लेकर फरार हो चुके थे।

दुकानदार के अनुसार, चोर पुराने गेट की कुंडी तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और अंदर आने के लिए दो दरवाजे भी तोड़े। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक देर रात करीब 3 बजे दुकान के अंदर दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने करीब 15 मिनट तक दुकान में घूमकर सामान खंगाला और तिजोरी से नकदी निकालने के बाद मौके से फरार हो गए।

पीड़ित का दावा है कि चोर करीब 60 से 70 हजार रुपये का सामान और नकदी लेकर गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है।

दुकानदार ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि इलाके में नशेड़ी तत्व सक्रिय हैं और संभवतः उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर चोरी की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी दुकान के साथ लगे गेट की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। बदमाश करीब 40 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है और पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.