Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिल्मी अंदाज में 50 लाख के गहनों पर हाथ साफ करने वालीं पंजाब की ‘लेडी गैंग’ गिरफ्तार, रूट बदलकर भागने की कोशिश नाकाम!

​Summer express/शिमला, संजू -: फिल्मी अंदाज में पच्चास लाख के गहनों पर हाथ साफ करने वाली  पंजाब की लेडी गैंग को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   जिला शिमला पुलिस ने  महज तीन दिनों के भीतर इस बड़ी चोरी के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी हुए शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं।

 ASP मेहर पंवर ने इस बड़ी चोरी की जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए गहनों में लगभग 40 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी शामिल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 से 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 जुलाई 2026 तक का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि ​यह मामला तब सामने आया जब 25 जून 2026 को शिमला के निवासी खुब सिंह ठाकुर ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के मुताबिक, लोअर बाजार में खरीदारी के दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनके स्लिंग बैग से शातिराना ढंग से सोने-चांदी के कीमती आभूषण साफ कर दिए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया और चोरों को दबोचने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।चोरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बेहद शातिराना योजना बनाई थी। नाकाबंदी और बॉर्डर चेकिंग से बचने के लिए आरोपी महिलाएं वारदात के बाद शिमला से नारकंडा, लुहरी, कींगल, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर के रास्ते घूमते हुए पंजाब फरार हो गईं। हालांकि, शिमला पुलिस की साइबर सेल और विशेष टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी डेटा का गहन विश्लेषण कर उनकी गाड़ी का सुराग लगा लिया। आखिरकार 28 जून को पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर आरोपी महिलाओं—चन्द्रवती (39) निवासी पटियाला और रेखा (40) निवासी राजपुरा, पंजाब को धर दबोचा। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.