Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मावां धीयां सत्कार योजना… पंजाब में महिलाओं के खातों में आए 1100 करोड़

संगरूर। पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के खाते में 1100 करोड़ ट्रांसफर किए गए। इसकी शुरुआत सीएम भगवंत मान अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से की। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिला। पहली बार सरकार ने 3 महीने की राशि इकट्‌ठी दी।
इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और एससी वर्ग की महिलाओं के अकाउंट में साढ़े 4 हजार रुपए दिए गए। सभा में बैठी एक महिला के मोबाइल पर साढ़े 4 हजार का पहला 45 मैसज आया। सीएम मान ने कहा कि कल तक 40 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
महिलाओं को जुलाई, अगस्त और सिंतबर तक की रकम दी गई है। सरकार के मुताबिक सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पहली किस्त में 3,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 4,500 रुपये एक साथ मिलेंगे। सरकार का दावा है कि राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी। इसके लिए 2026-27 के बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
योजना के लिए पिछले कुछ महीनों से आंगनबाड़ी केंद्रों, सेवा केंद्रों और विशेष पंजीकरण शिविरों के माध्यम से आवेदन लिए गए थे। सरकार का कहना है कि पात्र महिलाओं के आधार और बैंक खातों का सत्यापन पूरा होने के बाद सीधे उनके खातों में राशि भेजी जाएगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डीएवी स्कूल के छात्रों ने स्टॉक मार्केट की बारीकियां सीखीं

लक्की भट्टी | लुधियानासीबीएसई की अनुभवात्मक शिक्षा पहल के अंतर्गत, लुधियाना के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं काॅमर्स के छात्रों ने लुधियाना स्टॉक एंड कैपिटल लिमिटेड, फिरोज गाँधी मार्केट, लुधियाना में इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।इस इंटर्नशिप ने छात्रों को वित्तीय क्षेत्र और पूँजी बाजारों की कार्यप्रणाली की बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को मिली नई पहचान: अमन

लक्की भट्टी | लुधियानाद्वादश पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी नगर धाम, शंकराचार्य नगर के प्रधान अमन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान एवं सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम...

रैंप वॉक, गेम्स से सजी आईएनएसडी की ‘मस्ती की पाठशाला’

सौरव अरोड़ा | लुधियानाइंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन (आईएनएसडी), दुगरी में आयोजित ‘मस्ती की पाठशाला’ कार्यक्रम में फैशन, इंटीरियर, ग्राफिक डिज़ाइन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में फैशन रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, टीम-बिल्डिंग गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का...

नारायणगढ़ में 11 वर्षों में हुए करीब 1000 करोड़ के विकास कार्य: सीएम नायब सैनी

मोनिका रावत | अंबालाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने...

सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध करे सरकार: कुलजीत सिंह बेदी

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जिस अस्पताल को लोग वर्षों से सिविल अस्पताल समझकर इलाज के लिए आते रहे हैं, वह अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधीन संचालित हो रहा है।इसके कारण आम लोगों को पहले मिलने वाली सरकारी रियायतों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.