Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला पुलिस ने एक माह में 6.30 करोड़ का नशा किया जब्त

{जमानत पर छूटे 404 नशा तस्कर भी रड़ार पर, 253 ठिकानों पर डॉग स्क्वॉड की सहायता से रेड, 719 संदिग्ध वाहनों की तलाशी
{तीन नशा तस्करों की नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार फ्रीज या ध्वस्त किया जाएगा

मोनिका रावत | पंचकूला
जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पंचकूला पुलिस ने एक माह तक लगातार कार्रवाई कर नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में 28 मई से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करना, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित करना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना भी रहा। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता व डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की अगुवाई में विभिन्न थाना,चौकी व क्राइम यूनिट्स ने नशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए इस आपरेशन को सफल बनाया।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पंचकूला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ विशेष रणनीति के तहत लगातार कार्य कर रही है। अभियान के दौरान अब तक 22 अलग-अलग मामलों में 34 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। इस दौरान केवल स्थानीय तस्करों ही नहीं, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों तक भी पुलिस पहुंचने में सफल रही। अभियान के दौरान टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 किलो 787 ग्राम हेरोइन, 11 किलो 757 ग्राम अफीम, 931 ग्राम चरस, 1 किलो 45 ग्राम गांजा तथा 67 ग्राम कोकीन बरामद की। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास लगातार जारी है।
अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस के सहयोगी के रूप में 471 पुलिस मित्रों को जोड़ा गया है उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही। पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए 404 नशा तस्करों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.