Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून की पहली बारिश से पंगोला नाला उफान पर, चंबा-तीसा मार्ग बंद, लोग परेशान

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:मानसून की पहली तेज बारिश ने चंबा जिले में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पंगोला नाला के पास बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि इसी स्थान पर बना लोक निर्माण विभाग का पुल पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल बंद होने के बाद अस्थायी तौर पर नाले से होकर आवाजाही की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इस बार की बारिश ने उस वैकल्पिक मार्ग को भी नुकसान पहुंचा दिया है। ऐसे में लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग बहाल करने की मांग की है, ताकि दैनिक जीवन सामान्य हो सके।

मार्ग बंद होने के कारण कई यात्री घंटों तक पंगोला नाला के पास फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले साल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब तक उसकी मरम्मत नहीं की गई, जिससे हर बरसात में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाता, तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और बंद पड़े मार्ग को जल्द बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून की पहली बारिश से पंगोला नाला उफान पर, चंबा-तीसा मार्ग बंद, लोग परेशान

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:मानसून की पहली तेज बारिश ने चंबा जिले में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पंगोला नाला के पास बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का...

विनोद ज़िंटा के बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान का पलटवार

Summer express/शिमला, संजू–हिमाचल कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा  की ओर से दिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने विनोद ज़िंटा के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की चिंता करने की नसीहत दे डाली. केशव चौहान...

डीएवी स्कूल के छात्रों ने स्टॉक मार्केट की बारीकियां सीखीं

लक्की भट्टी | लुधियानासीबीएसई की अनुभवात्मक शिक्षा पहल के अंतर्गत, लुधियाना के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं काॅमर्स के छात्रों ने लुधियाना स्टॉक एंड कैपिटल लिमिटेड, फिरोज गाँधी मार्केट, लुधियाना में इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।इस इंटर्नशिप ने छात्रों को वित्तीय क्षेत्र और पूँजी बाजारों की कार्यप्रणाली की बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को मिली नई पहचान: अमन

लक्की भट्टी | लुधियानाद्वादश पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी नगर धाम, शंकराचार्य नगर के प्रधान अमन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान एवं सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम...

रैंप वॉक, गेम्स से सजी आईएनएसडी की ‘मस्ती की पाठशाला’

सौरव अरोड़ा | लुधियानाइंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन (आईएनएसडी), दुगरी में आयोजित ‘मस्ती की पाठशाला’ कार्यक्रम में फैशन, इंटीरियर, ग्राफिक डिज़ाइन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में फैशन रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, टीम-बिल्डिंग गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.