Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मानसून की जोरदार दस्तक, आठ जिलों में हुई भारी बारिश

Summer express, हिसार |  भीषण गर्मी और उमस से परेशान हरियाणा के लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। जुलाई के पहले ही दिन मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी, जिसके बाद कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मानसून की पहली बारिश  हरियाणा  के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, भिवानी, कैथल, करनाल और सोनीपत जिलों में हुई। सबसे अधिक वर्षा यमुनानगर में दर्ज की गई, जहां 23.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में मानसून पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और New Delhi में लगातार मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में तेज बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई थी, लेकिन अब यह मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तेजी से सक्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून मजबूत होने के साथ दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।

हालांकि प्रदेश के करीब 14 जिलों में बुधवार तक उमस और गर्म हवाओं का असर बना रहा, लेकिन दक्षिण-पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के पहले पखवाड़े में मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी।

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में अल नीनो प्रभाव के कारण मानसून बीच-बीच में कमजोर पड़ सकता है। इसके चलते कुछ दिनों के लिए बारिश में कमी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा जुलाई महीने में उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में छह से सात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिनका असर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के मौसम पर भी पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मंडी में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4 मापी गई

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके

Summer express, श्रीनगर । देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए तेज भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। रात के समय अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप रात 11:27 बजे आया। राष्ट्रीय...

पंजाब में मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई इलाकों में देर रात शुरू हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई है। मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। भारतीय मौसम विज्ञान...

बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

Summer express, बेंगलुरु,। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिहार के सात मजदूरों की जान चली गई। बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके स्थित एक पत्थर की खदान में अचानक विशाल चट्टान खिसकने से मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में कई अन्य श्रमिक घायल भी बताए जा रहे हैं।...

ब्यास की लहरों के साथ मस्ती कहीं पड़ न जाए भारी, हादसों से सबक नहीं ले रहे लोग

Summer express/मंडी, धर्मवीर- हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में प्रशासन के द्वारा लोगों को नदी नालों के किनारे ना जाने की हिदायत दी जा रही है। लेकिन मंडी जिला में पर्यटक व स्थानीय लोग प्रशासन की इस चेतावनी को दरकिनार करते हुए नदी-नालों की ओर जाने से बिल्कुल भी परहेज...

धर्मशाला नगर निगम को मिला नया नेतृत्व,शमशेर नेहरिया बने मेयर, प्रेरणा गुलेरिया डिप्टी मेयर निर्वाचित

Summer express /धर्मशाला, राहुल-:  नगर निगम धर्मशाला को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को आयोजित बैठक में वार्ड-2 से भाजपा पार्षद शमशेर नेहरिया को सर्वसम्मति से मेयर तथा वार्ड-8 से भाजपा पार्षद प्रेरणा गुलेरिया को डिप्टी मेयर चुना गया। दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.