Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हथियार चोरी मामले में खुला हत्या का राज, चचेरे भाई की थी हत्या

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के सेक्टर-आठ थाना से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। हथियार चोरी के आरोप में गिरफ्तार आईटीआई छात्र ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने करीब एक वर्ष पहले अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार गांव करनेरा निवासी मोनू को हथियार चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई शिवम की हत्या कर उसका शव गुरुग्राम नहर में फेंक दिया था। जिस युवक को परिवार पिछले एक साल से लापता मानकर तलाश कर रहा था, उसकी हत्या उसी दिन कर दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक शिवम नौ जुलाई 2025 को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सेक्टर-58 थाना में दर्ज कराई थी, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। अब मोनू की निशानदेही पर पुलिस ने शिवम की चप्पल बरामद की है। हालांकि नहर में लगातार तलाश के बावजूद शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मोनू को शक था कि शिवम उसकी प्रेमिका सरिता पर गलत नजर रखता है। बताया जा रहा है कि सरिता ने भी मोनू से इसी प्रकार की शिकायत की थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शिवम की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, जिस दिन घर में कोई मौजूद नहीं था, उस दिन सरिता ने शिवम को अपने घर बुलाया। वहां उसे चाय में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी गईं। बेहोश होने के बाद मोनू और सरिता ने कथित रूप से गला दबाकर और तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। देर रात दोनों शव को मोटरसाइकिल पर रखकर गुरुग्राम नहर में फेंक आए।

मामले में पुलिस ने सरिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

मृतक शिवम के बड़े भाई विशाल ने आरोप लगाया कि परिवार को शुरू से ही मोनू पर शक था। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराते समय पुलिस को यह आशंका भी जताई थी, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। परिवार का आरोप है कि उस समय मोनू सेक्टर-आठ थाना में अप्रेंटिसशिप कर रहा था और उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कराया।

परिजनों का कहना है कि यदि शुरुआती दौर में गहराई से जांच की जाती तो हत्या का खुलासा पहले ही हो सकता था और परिवार को एक साल तक बेटे की तलाश में भटकना नहीं पड़ता। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.