Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

Summer express, महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश भी की गई है।

जारी आदेशों के अनुसार, नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव द्वारा 30 जून 2026 को भेजी गई रिपोर्ट में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर-70 के बीएलओ संदीप पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कर्मचारी ने सौंपे गए दायित्वों में रुचि नहीं दिखाई और कार्यों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया।

प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित बीएलओ को कई बार काउंसिलिंग, दिशा-निर्देश और कार्य सुधार के अवसर दिए गए, लेकिन इसके बावजूद उसने कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। अधिकारियों ने इसे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कर्तव्य में लापरवाही और चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया माना है।

आदेश में कहा गया है कि ऐसी लापरवाही से मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के 23 जनवरी 2026 के दिशा-निर्देशों, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 तथा हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा सक्षम अनुशासनिक प्राधिकारी को कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की सिफारिश भी भेजी गई है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक लापरवाही या कदाचार सामने आता है, तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की अनुमति के बाद एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारनौल को आदेशों के अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.