Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरत एयरपोर्ट पर अनोखी घटना: टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट पर मधुमक्खियों का हमला, उड़ान में देरी

सूरत |  सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना उस वक्त सामने आई जब जयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7267 पर टेकऑफ से ठीक पहले मधुमक्खियों के झुंड ने धावा बोल दिया। इस अप्रत्याशित हमले के चलते उड़ान करीब एक घंटे तक टल गई और विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

टेकऑफ से पहले मधुमक्खियों ने किया हमला

सोमवार शाम करीब 4:20 बजे यह फ्लाइट जयपुर रवाना होने वाली थी। तभी रनवे की ओर बढ़ते विमान के लगेज डोर पर मधुमक्खियों का झुंड बैठ गया, जिससे सामान लोडिंग की प्रक्रिया बाधित हो गई। सभी यात्री विमान में अपनी सीटों पर बैठे हुए थे, लेकिन मधुमक्खियों की मौजूदगी के चलते उड़ान को रोकना पड़ा।

दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

मधुमक्खियों को हटाने के लिए पहले एयरपोर्ट स्टाफ ने पारंपरिक धुएं का इस्तेमाल किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछारों की मदद से मधुमक्खियों को हटाया। करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद विमान को क्लियर किया गया।

5:26 बजे उड़ान भर सकी फ्लाइट

मधुमक्खियों को पूरी तरह हटाने के बाद शाम 5:26 बजे फ्लाइट ने आखिरकार जयपुर के लिए उड़ान भरी। इस दौरान यात्री कुछ देर के लिए परेशान जरूर हुए, लेकिन सुरक्षित उड़ान के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क, नई रणनीति पर काम शुरू

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सूरत में इस तरह की यह पहली घटना है। ऐसी जैविक चुनौतियां आमतौर पर एयरपोर्ट पर नहीं देखी जातीं, लेकिन इस घटना ने व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब भविष्य में ऐसे हालात से बचने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने पर विचार कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.