Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में पिकअप और निजी बस की टक्कर: बाइक सवार की मौत, 11 मजदूर घायल

Summer express, अंबाला। पंजाब सीमा से सटे सरसिनी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि निजी बस में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने निजी बस को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क से गुजर रहा एक बाइक चालक दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिसके चलते उसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार घायल सभी मजदूर लालड़ू में किराये के मकानों में रहते हैं और एक धागा फैक्टरी में काम करते हैं। रात की शिफ्ट समाप्त होने के बाद वे बस में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। घायलों की पहचान आशीष (24), सचिन (18), मनोज (28), बलवंत (18), विनोद (28), धर्मेंद्र पासवान (36), राजेंद्र (55), विकास (25), बलविंदर कुमार (40), ओम प्रकाश (27) और समीर (18) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेगा रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां शामिल, युवाओं में दिखा उत्साह

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू, । हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने अपने...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में छात्रों की मानसिक सेहत पर विशेष फोकस, शुरू होगा काउंसलिंग कार्यक्रम

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब कॉलेजों में तनाव, अवसाद और मानसिक दबाव से जूझ रहे विद्यार्थियों की समय रहते पहचान कर उन्हें काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया...

12 दिन बाद फरार हुई नवविवाहिता, शादी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विवाह के महज 12 दिन बाद नवविवाहिता अचानक ससुराल से गायब हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और इस तथ्य को छिपाने के लिए आधार कार्ड में हेरफेर...

अंबाला कैंट स्टेशन के पास नाले में मिली 15 माह की मासूम की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, अंबाला। अंकुर कपूर  , अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक नाले से करीब 15 महीने की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...

फतेहाबाद में शराब ठेकों पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, फायरिंग कर लाखों की लूट

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में गुरुवार देर रात हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने दो शराब ठेकों को निशाना बनाते हुए दहशत फैला दी। आरोपियों ने टोहाना क्षेत्र के गांव रूपांवाली और रतिया इलाके के गांव घासवा स्थित शराब ठेकों पर फायरिंग, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घासवा ठेके पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.