Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोल प्लाजा पर इंजीनियर से मारपीट और लूट मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर इंजीनियर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के नगला जोगियान निवासी विनय और दानसिंह तथा पलवल के दुधौला निवासी तरुण के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद सेक्टर-11 निवासी कनव मित्तल ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर हैं।  वह अपनी दिल्ली नंबर की कार से किरंज टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। आरोप है कि टोल पार करते ही वहां मौजूद एक बाउंसर ने उनकी चलती कार पर डंडा फेंककर मार दिया, जिससे गाड़ी का साइड शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने कार रोककर इसका कारण पूछा तो मौके पर कई अन्य बाउंसर इकट्ठा हो गए। आरोपितों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनकी जेब से 20 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली।

पीड़ित ने बताया कि जाते समय आरोपितों ने उन्हें धमकी दी कि यदि घटना की शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या पुलिस से की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कनव मित्तल ने मामले में टोल भुगतान की रसीद, क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें और घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा। घटना के बाद उन्होंने पलवल के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया।मामले की जांच कर रहे मिंडकोला चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने किरंज टोल प्लाजा पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में इंजीनियर के साथ मारपीट की घटना सही पाई गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। 006

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेब सीजन से पहले तैयारियों में तेजी लाने की मांग, जर्जर सड़कें और लंबित भुगतान बने बागवानों की चिंता

Summer express/शिमला, संजू -: आगामी सेब सीजन को देखते हुए चौपाल क्षेत्र में सड़क व्यवस्था, परिवहन और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-15 गोरली मडावग से जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शिमला को ज्ञापन सौंपकर सेब सीजन शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं...

आईडीएफसी बैंक घोटाला : प्रदूषण बोर्ड का पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार पंचकूला स्पेशल कोर्ट में पेश, तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर

मोनिका रावत , पंचकूला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार को सरकारी धन के कथित गबन के मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह उन्हें पंचकूला सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने प्रवीन कुमार को तीन दिन के...

श्रावस्ती में ट्रकों की भीषण टक्कर: दो चालकों की मौत, परिवार समेत चार घायल

Summer express, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि लकड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया और उसमें भरी लकड़ियां सड़क किनारे घर के बाहर सो...

पंजाब मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

Summer express, पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पंजाब मजदूरी करने जा रहे एक युवक की उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का...

टोल प्लाजा पर इंजीनियर से मारपीट और लूट मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर इंजीनियर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के नगला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.