Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

Summer express, पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पंजाब मजदूरी करने जा रहे एक युवक की उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत स्थित कुंजलही दलित बस्ती निवासी भगरासन राम के 30 वर्षीय पुत्र सुभाष राम के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था और रोजगार के सिलसिले में पंजाब जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक दोपहर बिजनौर और मुरादाबाद के बीच नजीबाबाद इलाके में चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ घंटों बाद जंगल की तरफ भैंस चरा रहे चरवाहों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची नजीबाबाद पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बेटे और वृद्ध पिता को छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक के पिता भगरासन राम ने बताया कि उनका बेटा 30 जून को पंजाब के लिए निकला था। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसे बैठने की जगह नहीं मिली, जिसके चलते वह दरवाजे के पास बैठा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी जान चली गई।

नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिवार को अवगत करा दिया गया था। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.