Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेगा रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां शामिल, युवाओं में दिखा उत्साह

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू, । हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर एचबीएम ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से संचालित एक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस पलवल विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को 24 घंटे निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल और भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जिला प्रशासन और जिला रोजगार विभाग के संयुक्त प्रयास से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। इस तरह के आयोजन न केवल शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायक होंगे, बल्कि उद्योगों को भी उनकी जरूरत के अनुरूप योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगे।

गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के नवीनीकरण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही इंडोर स्टेडियम को वातानुकूलित बनाया गया है ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि पलवल जिले के विकास के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है और युवाओं को रोजगार व खेलों में आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर बहनों को राहत, हरियाणा रोडवेज में निशुल्क सफर से मायके पहुंचीं महिलाएं

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा का बहनें जमकर लाभ उठा रही हैं। प्रदेशभर में महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं और राखी बांधकर त्योहार मना रही हैं। इस...

आयुष्मान योजना के 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ अटके, आईएमए ने दी बंद की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का लगभग 1200 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का दावा है कि कई अस्पतालों के क्लेम छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं। भुगतान में देरी के कारण अस्पताल...

अंबाला स्टेशन पर 24 किलो चूरा पोस्त बरामद, युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए जीआरपी की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। आरोपी के...

मनीषा मौत मामला: सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Summer express, भिवानी। धानी लक्ष्मण गांव की 19 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में गुरुवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले में मनीषा के परिवार को अभी तक सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट की प्रति नहीं मिल सकी है। सुनवाई के दौरान मनीषा के पिता संजय कुमार अदालत में पेश हुए।...

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: पिता के साथ राखी खरीदने जा रही बीबीए छात्रा की मौत

Summer express, यमुनानगर। रक्षाबंधन से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कॉलेज से लौटकर पिता के साथ राखी खरीदने बाजार जाने की तैयारी कर रही 20 वर्षीय बीबीए छात्रा को जगाधरी बस स्टैंड के पास एक निजी बस ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की  तड़के उपचार के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.