Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में छात्रों की मानसिक सेहत पर विशेष फोकस, शुरू होगा काउंसलिंग कार्यक्रम

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब कॉलेजों में तनाव, अवसाद और मानसिक दबाव से जूझ रहे विद्यार्थियों की समय रहते पहचान कर उन्हें काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में ‘मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग ऑफ स्टूडेंट्स’ कार्यक्रम लागू करने की मंजूरी दे दी है।

नई व्यवस्था के तहत कॉलेजों के प्रिंसिपल और प्रोफेसरों को ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे कैंपस में मानसिक तनाव से गुजर रहे छात्रों की पहचान कर उनकी शुरुआती स्तर पर मदद कर सकें।

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA), गुरुग्राम में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पहला प्रशिक्षण सत्र 7 और 8 जुलाई को होगा, जबकि दूसरा बैच 9 और 10 जुलाई को प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को छात्रों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को समझने और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण तैयार करने की तकनीक सिखाई जाएगी। साथ ही उन्हें काउंसलिंग की बुनियादी जानकारी और मानसिक तनाव या अवसाद के शुरुआती संकेत पहचानने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने कॉलेजों में अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे। यदि किसी छात्र में गंभीर मानसिक तनाव या क्लिनिकल डिप्रेशन के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत विशेषज्ञ मनोचिकित्सक के पास भेजा जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में छात्रों के बीच मानसिक दबाव, चिंता और आत्महत्या जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पढ़ाई और परीक्षाओं का दबाव, करियर को लेकर असुरक्षा तथा पारिवारिक और सामाजिक अपेक्षाएं इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

विभाग का मानना है कि समय पर सही मार्गदर्शन और मानसिक सहयोग मिलने से छात्रों को अवसाद और नकारात्मक सोच से बाहर निकालने में मदद मिलेगी तथा कॉलेजों में स्वस्थ और सकारात्मक माहौल विकसित किया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.